गिरडीह, फरवरी 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्रम कानूनों के विरोध में गुरुवार को गिरिडीह में श्रमिक संगठनों के हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। बाजार में सामान्य स्थिति रही। हालांकि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में लोग सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। गिरिडीह में बैंक कर्मी, एलआईसी कर्मी सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों, भाकपा माले और फॉब्ला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। गिरिडीह के बैंकों में ताले लटके रहे। जमुआ में श्रम कानून के विरोध में मनरेगा मजदूर मंच ने सड़क जाम कर विरोध जताया। बगोदर में भाकपा माले में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल से 110 करोड़ का कारोबार प्रभावित : केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज ठप रहा। इससे 110 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। ऑल इंडिया बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.