अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में अलीगढ़ स्थित एलआईसी क्षेत्रीय कार्यालय पर व्यापक प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया। हड़ताल में बैंक, बीमा एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। सभा को संबोधित करते हुए ललित शर्मा एलआईसी एवं सचिन जैन एलआईसी ने कहा कि वर्तमान नीतियां कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं। श्रम अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की एकता को मजबूत करने और संयुक्त संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। जिला सयोजक, जिला मंत्री प्रदीप चौहान ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को कमजोर करने की नीतियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.