गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद। देश की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन मंगलवार को गाजियाबाद के उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों की मांगें उठाई। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप श्रम आयुक्त को सौंपा। अब नौ जुलाई को राष्ट्रीय हड़ताल करने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन महासंघों ने 20 मई की घोषित राष्ट्रीय हड़ताल स्थगित कर दी, लेकिन श्रमायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर संगठनों की ओर से संयुक्त प्रदर्शन रहा। इस दौरान मजदूरों की मांगों का ज्ञापन उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया। संघ के नेताओं ने कहा कि अब नौ जुलाई को गाजियाबाद में पूर्ण हड़ताल करके चक्का जाम किया जाएगा। अध्यक्षता व सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.