मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी। श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर नगर भवन के सभागार में जिले की सभी 388 पंचायतों से आए श्रमिकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक दिनेश कुमार,पांचों अनुमंडल के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया। कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना है, ताकि वे सरकारी सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। कार्यशाला में श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक पंजीकरण, श्रमिक पहचान पत्र, बीमा, पेंशन और अन्य आर्थिक सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। अधिकारियों द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया, श्रमिक कार्ड के लाभ, दुर्घटना बीमा, मातृत्व लाभ, शिक्षा सहायता योजना, आवास योजना, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.