प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। उप श्रमायुक्त कार्यालय में मंगलवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सीटू के जिला सचिव अविनाश मिश्रा ने बताया कि सरकार की ओर से लागू चारों श्रमिक संहिताएं मजदूर विरोधी हैं। श्रम संहिताएं मनमाने तरीके से एक तरफा लागू किया गया फैसला है, जारी नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग करते है। इससे सीधा मजदूरों के हितों का दमन होगा और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचेगा। वहीं, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए ठोस सामाजिक सुरक्षा योजना बनाई जाए, घरेलू कामगार महिलाओं को मजदूर का दर्जा मिले। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विकास स्वरूप, मोहन सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, पप्पू सरोज, अंकित श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.