धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, विशेष संवाददाता । 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी धनबाद में भी पूरी कर ली गई है। ट्रेड यूनियनों ने चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया है। कोयला क्षेत्र में भी हड़ताल की सक्रिय तैयारी है, जिससे कोयला कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि कोल इंडिया की अधिकांश अनुषंगी कंपनियां पहले से ही अपने उत्पादन लक्ष्य से पीछे चल रही हैं। इसी बीच, बीसीसीएल ने यूनियनों से अपील की है कि कंपनी और राष्ट्रहित को देखते हुए कोयला उत्पादन एवं प्रेषण (डिस्पैच) को बाधित न किया जाए। इधर, हड़ताल की पूर्व संध्या पर बुधवार को ट्रेड यूनियनों ने मशाल जुलूस निकालकर इसे सफल बनाने की अपील की। रणधीर वर्मा चौक पर सीटू संबद्ध बीसीकेयू, जेसीएमयू, बीएसएसआर यूनियन और स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.