देहरादून, जनवरी 13 -- उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति कि बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल करने का ऐलान किया गया। बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री व इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के निवास स्थान पर उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकारी की ओर से श्रमिक विरोधी चार श्रम सहिताएं लागू करने के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन मजदूर विरोधी चार श्रम सहिताओं को लेकर आम मजदूरों के बीच जाकर उन्हें जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष महेन्द्र जखमोला, ऐटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, इंटक के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव पंकज क्षेत्री, हिमांशु नेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.