वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी। महामना सेवा समिति और महामना परिवार वर्ल्ड वाइड की ओर से रविवार को गरीबों के बीच कंबल और जूता वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने हैदराबाद गेट स्थित श्रमिक बस्ती में जाकर कंबल और जूते वितरित किए। इस कार्य में ऊषा देवी, डॉ. शशि किरन आर्य, डॉ. शाजिया अली, आराधना चौधरी, सर्वेश यादव, विवेक मिश्र, राजीव रंजन, डॉ. संतोष यदुवंशी, डॉ. नरेंद्र चौहान, डॉ. अवध नारायण त्रिपाठी ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...