बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। सीढ़ी पर चढ़ टेंट खोलने के दौरान श्रमिक का सिर ऊपर से निकल रही हाई टेंशन लाइन में छू गया । जिसके चलते युवक करंट से झुलसकर झटके के साथ नीचे गिर गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए । चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। देहात कोतवाली के धरसवां गांव निवासी शराफत टेंट हाउस में कार्य करता है । सोमवार को शाम वह हरदी थाने के रमपुरवा गांव में इलाके में मांगलिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीढ़ी लगाकर टेंट के पाइप को खोल रहा था । तभी इसके ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसका चेहरा व सिर झुलस गया । जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने ...