मिर्जापुर, फरवरी 7 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के देवहट गांव में बीते 27 जनवरी को सजहवा बाउली जंगल में लापता श्रमिक छोटकऊ कोल का दफनाया शव मिला था। घटना के ग्यारह दिन बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इससे मृत श्रमिक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त हैं। छोटकऊ कोल की हत्या का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ड्रमंडगंज थाने का घेराव भी किया था। उसके बाद बीते एक फरवरी को हरदी जंगल पलाश के पेड़ में गांव निवासी दुलारदीन का शव लटकता हुआ मिला। गांव में दो घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। मृतक छोटकऊ कोल के बड़े पुत्र रवींद्र कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि पिता का जंगल में दफन शव मिलने के 11 दिन बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। क्षेत्रीय विधायक और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.