रुद्रपुर, अगस्त 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को कंपनी गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो पाया। मृतक दोपहर में कंपनी से छुट्टी लेकर निकला था, लेकिन कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में मिला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रेशमबाड़ी निवासी 40 वर्षीय खान चरण बीते 18 वर्षों से सिडकुल की सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में कार्य कर रहा था। बुधवार की सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी पर गया था, लेकिन दोपहर करीब एक बजे अचानक छुट्टी लेकर बाहर चला गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि कंपनी से कुछ दूरी पर वह अचेत अवस्था में पड़ा है। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.