रिषिकेष, फरवरी 13 -- लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। श्रमिकों ने विरोध स्वरूप यूरेका फोर्ब्स कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं का कहना है कि आंदोलन के तीसरे दिन तक भी न तो किसी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों की मांगों पर बात की और न ही कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए आया। धरना स्थल पर मौजूद माजरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने कहा कि श्रमिकों के शोषण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मांगों के समर्थन में वे उनके साथ खड़े हैं। श्रमिक नेता एवं सभासद संदीप सिंह नेगी ने कहा कि श्रमिक अपनी वैधानिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं होगा, आंदोलन...