सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। लेबर कॉलोनी स्थित श्रम भवन में आयोजित कार्यक्रम श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण अवतार और एसएस त्रिपाठी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के बारे में जानकारी देते हुए श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण और स्वास्थ्य जांच की। इस अवसर पर उप श्रमायुक्त वंदना गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त अभिषेक सिंह, आईआईए अध्यक्ष अनूप खन्ना, श्रमिक नेता तिलकराज भाटिया, एडवोकेट प्रदीप कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...