बुलंदशहर, जनवरी 12 -- भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डा.भोला सिंह ने कहा कि वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025) ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की गारंटी दी गई है। सोमवार को गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद डा.भोला सिंह ने कहा कि जी राम जी की व्यवस्था के साथ किसानों को अतिरिक्त 60 दिनों की मजदूरी सुरक्षा भी प्राप्त होगी, जिससे कुल मिलाकर 185 दिनों के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित होती है। रोजगार सृजन हेतु 260 से अधिक कार्यों को अब चार प्रमुख क्षेत्रों में केंद्रित किया गया है। कहा कि यदि किसी ग्रामीण को काम की मांग के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.