भदोही, फरवरी 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिकों और उनके बच्चों को खेल प्रतिभा के लिए अिार्थक सहायता दी जाएगी। योजना से लाभान्वित होने के लिए श्रमिक श्रम विभाग में संपर्क करने के साथ ही विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन जरूर करें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीकृत कारखानों एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों तथा उनके बच्चों को खेल प्रतिभा के आधार पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उन्हीं श्रमिकों को दिया जाएगा, जो कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकृत अधिष्ठानों में कार्यरत हैं। योजना के तहत लाभ श्रमिक स्वयं या श्रमिक की अधिकतम दो संतानों को दिया जाएगा। इस योजना में वही खिलाड़ी पात्र हों...