औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 6, नीलकोठी में बिहार राज्य निर्माण मजदूर संघ के बैनर तले 139वां श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के नगर सचिव सह जिला अध्यक्ष बिरजू चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद श्रमिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष बिरजू चौधरी ने किया, जबकि रामाशीष राम ने शहीदों की बलिवेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की। बिरजू चौधरी ने कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, उस समय प्रधानमंत्री ने आपदा में अवसर ढूंढते हुए श्रमिक-विरोधी चार श्रम संहिता, श्रम संहिताएं लागू कर दीं जिनके माध्यम से कार्य का समय आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आज देश के अधिकांश औद्योगिक क्षेत्रों में गरीब और बेरोज...