सिद्धार्थ, मई 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से नौगढ़ रेंज के अशोक पौधशाला में उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) की अध्यक्षता में श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य थीम पर अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। एसडीओ वीना तिवारी ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। श्रमिकों को अपने कार्य क्षेत्र में परिश्रम से कार्य करते हुए नशाखोरी से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। एक स्वस्थ व सुरक्षित श्रमिक ही अपने कार्य क्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य कर सकता है। सभी को श्रमिकों की सुरक्षा एवं उनके मनोभावों को समझते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करना चाहिए। श्रमिक पौधरोपण कार्य में सहयोग व सुरक्षा प्रदान करते हैं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.