नोएडा, मई 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-3 स्थित श्रम कार्यालय में औद्योगिक संगठनों के साथ अपर श्रमायुक्त ने बैठक की। इसमें औद्योगिक प्रतिष्ठानों में शान्ति व्यवस्था, श्रमिकों के हितलाभ और श्रम कानूनों को प्रभावी अनुपालन कराए जाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही श्रमिकों की तमाम समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। औद्योगिक संगठन एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने बताया कि श्रमिक संगठनों द्वारा उद्योगों के उत्पादन में रुकावट पैदा करने और विभिन्न विभागों के साथ श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा फैक्ट्रियों में बेवजह जाना आदि मुद्दों को उठाया जाता है। अपर श्रमायुक्त सरजू राम शर्मा ने बताया कि उद्योगों के हिल के लिए हर संभव ध्यान दिखा जाएगा। इस मौके पर संगठन ने महामंत्री शिव कुमार राणा, उपाध्यक्ष दिलशाद अहमद, सचिव सुबोध...