अंबेडकर नगर, अक्टूबर 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। डीएम ने परियोजना के अभियंता को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड लखनऊ निर्माण करा रही है। इस दौरान इकाई अभियंता ने बताया कि परियोजना के तहत बीएससी (60 वार्षिक सीट) नर्सिंग कालेज के जी 3 भवन, लेक्चर हॉल एवं मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कार्य स्वीकृत है, जिसमें सिविल कार्य के साथ आन्तरिक व बाह्य प्लम्बिंग कार्य, ओएचटी, बाह्य एवं आन्तरिक विद्युतीकरण, बाउण्ड्रीवाल एवं हार्टीकल्चर, फायर फाईिंटग एवं फायर अलार्म सिस्टम, लिफ्ट का कार्य, अन्य बाह्य स्थल विकास कार्य कराया जाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.