नोएडा, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा। हवेलिया ह्यूमैनिटी के तत्वावधान में शनिवार को शिविका कंस्ट्रक्शंस और काश्वी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 74 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामान्य शारीरिक परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श के साथ रक्तचाप और मधुमेह की भी जांच की गई। स्वास्थ्य के देखभाल के लिए बुनियादी जरूरी चीजों के बारे में बताया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉक्टर सुलेमान, जावेद, सुष्मिता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...