चम्पावत, दिसम्बर 10 -- डीएम मनीष कुमार श्रमिकों की गलत जानकारी देने पर बिफर पड़े। दरअसल डीएम ने चम्पावत में निर्माणधीन साइंस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार ने काम कर रहे श्रमिकों की संख्या 90 बताई। लेकिन गिनती में 65 मजदूर मौके पर मिले। चम्पावत गौड़ी रोड में निर्माणधीन साइंस सेंटर के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार की ओर से गलत सूचना देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने सेंटर के निर्माण में तेजी लाने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए। चम्पावत में 55.33 करोड़ रुपये की लागत से साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। यहां वर्तमान में भवन, वैज्ञानिक गैलरी, फन साइंस गैलरी, विज्ञान व कृषि गैलरी, प्रशिक्षण हॉल, एस्ट...