मुंगेर, दिसम्बर 28 -- असरगंज, निसं.। कौशल विकास को लेकर भवन निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड के चौरगांव पंचायत भवन में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण आरपीएल के सौजन्य से इनडज एडु ट्रेन प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षक साकेत कुमार के द्वारा दिया जा रहा है। शनिवार को श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश एवं प्रखंड श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमन कुमार ने चौरगांव में संचालित‌ प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे महिला एवं पुरुषों से जानकारी ली। प्रशिक्षणार्थीयो ने बताया कि हमलोगों को भवन पेंटिंग के संबंध में बताया जा रहा है। इस संबंध में श्रम अधीक्षक ने बताया कि चौरगांव के 70 की संख्या में निबंधित श्रमिक प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं सजुआ पंचायत भवन में भी शिव...