प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की जनपद शाखा के अफज़ल खान के नेतृत्व में गुरुवार को सरकार की ओर से लाए गए 26 लेबर कोर्ट के विरोध एवं ओपीएस के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। नए लेबर कोर्ट के विरोध में श्रमिकों का मत छीनो अधिकार, नए लेबर कोर्ट को वापस लो सरकार के नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि अगर इस पर विचार नहीं किया गया और यह वापस नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन व्यापक रूप लेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष अजीत कुमार पाल, शाखा मंत्री रंजन कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार पांडेय, संतोष कुमार, संदीप कुमार, रामसनेही आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...