देवघर, मई 10 -- देवघर। मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां द्वारा प्राप्त आवेदन स्व. जर्नादन हाजरा, ग्राम- ठाढ़ी, पंचायत- डहुआ, प्रखंड- सारवां, जिला- देवघर जो तामिलनाडू के तांबरम शहर में काम कर रहे थे। उनकी मृत्यु संदिग्ध अवस्था में हो गई तथा उनके पार्थिव शरीर को लाने के लिए शुक्रवार को उक्त कोष से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा मृतक के आश्रित पत्नी आरती देवी को 50 हजार की राशि चेक के माध्यम से देकर लाभान्वित किया गया। मौके पर श्रम मंत्री द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि जो भी श्रमिक झारखंड राज्य से बाहर काम करने जाते हैं, वह अपना निबंधन श्रमाधान पोर्टल पर निश्चित रुप से करवा लें। उन्होंने कहा कि अन्तर्राज्यीय प्रवासी मजदूरों को अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.