कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। नियमित के साथ प्रीमियम ट्रेनें भी देरी से आ रही हैं। गुरुवार को भी करीब 52 ट्रेनें देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आईं। इनमें 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 28 घंटे, 12512 राप्तीसागर 14 घंटे, 12436 वंदे भारत दो, 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस तीन, 82501 तेजस एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल नौ, 20413 काशी महाकाल एक्सप्रेस 07:30 घंटे, 22362 राजेंद्र नगर अमृत भारत चार घंटे लेट रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान होकर करीब 365 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.