कानपुर, फरवरी 12 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गुरुवार को दिल्ली में सांसद रमेश अवस्थी ने मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली और कानपुर के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस में लोड बहुत होने की वजह से कानपुर से दिल्ली तक गाजियाबाद में ठहराव के साथ कानपुर मेल चलाने की मांग की है। रमेश अवस्थी ने रेल मंत्री को बताया कि श्रम शक्ति एक्सप्रेस में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही होती है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों की सीट रिजर्वेशन वेटिंग ही रह जाती है। औद्योगिक और शैक्षिक गतिविधियों की वजह से शहर से व्यापारी, विद्यार्थी, श्रमिक और अन्य यात्री यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री ने अपने अधिकारियों को सर्वे कराकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...