मऊ, दिसम्बर 30 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी उपेक्षा से त्रस्त शाहपुर गांव के लोगों ने एकता की मिसाल पेश करते हुए छह-छह हजार चंदा इकठ्ठा कर एवं श्रमदान करके खड़ंजा और पक्की नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। शिकायत के बाद भी काम नहीं होने से आजिज आकर ग्रामीणों ने स्वयं कार्य शुरू कर जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों को आईना दिखाने का काम किया है। जिसकी चहुंओर सराहना हो रही है। कोपागंज विकास खंड शाहपुर गांव के आदिल के घर से लेकर खुर्शीद के घर होते हुए मस्जिद तक नाली नहीं होने से लोगों के घरों के नाबादन का पानी निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के समय पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा कई प्रधान और जनप्रतिनिधियों गुहार लगाई गई। इसके बाद भी खड़ंजे और नाली का निर्माण नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.