अमरोहा, मार्च 8 -- गजरौला। श्रमजीवी एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों को जानकारी शनिवार सुबह चार बजे हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग के पास से रेलवे लाइन होकर गुरज रही है। गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र इमरत ने शुक्रवार देर रात श्रमजीवी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के चालक ने घटना की जानकारी कंट्रोल को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जानकारी की। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक राहुल के शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं शनिवार तड़के चार बजे पहुंचे ग्राम प्रधान ने राहुल के रूप में शव की शिनाख्त की। सूचना पर राहुल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.