पूर्णिया, दिसम्बर 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के खजांचीहाट स्थित झंडा चौक के समीप पीपल पेड़ के समीप शनि देव व हनुमान पूजन पर श्रद्वालुओं के बीच खिचड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने यहां पिछले कई दिनों से यह पेड़ पूजन की परम्परा शुरू कर सामुहिक रूप से खिचड़ा प्रसाद का वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसी कड़ी में यहां पूजन और खिचड़ा प्रसाद का वितरण किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में राजीव कुमार, रिंकू सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार, शंकर ठाकुर, राजेन्द्र विश्वास, कालीचरण व राजेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...