रुद्रपुर, जनवरी 2 -- गूलरभोज, संवाददाता। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डलबाबा मंदिर परिसर में बुक्सा जनजाति समाज के श्रद्धेय राजा जगतदेव की प्रतिमा स्थापना का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजा जगतदेव ने अपना जीवन समाज की सेवा और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। दलपुरा गांव के डलबाबा मंदिर परिसर में बुक्सा जनजाति समाज के अराध्य श्रद्धेय राजा जगतदेव की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम हुआ। 24.78 लाख की लागत से 9 फीट ऊंची एवं 11 कुंतल की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लोकापर्ण किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजा जगत देव का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.