प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पट्टी के सधईपुर देहात वार्ड में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा में सावित्रीबाई फुले के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को प्रासंगिक बताया। जिला योजना समिति के सदस्य सभासद रामचरित्र वर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी आज शिक्षा के महत्व को समझ रहा है। इसमें सावित्रीबाई फुले का योगदान ऐतिहासिक है। इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य रामचरित्र वर्मा, नीरज पुष्पाकर, विनोद पुष्पाकर, राजेश सरोज सभासद, मो. कैफ सभासद प्रतिनिधि, राममूर्ति चौरसिया आदि मौजूद रहे रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.