चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत शनिवार को श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान के अनंत स्वरूप अनंत चतुर्दशी व्रत कथा पूजन का किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही व्रतियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुरोहितों के मार्गदर्शन में कई चरणों में विधि-विधानपूर्वक कथा व पूजा सम्पन्न हुई। व्रतियों ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया। अनुष्ठान के दौरान भक्तों ने विष्णु भगवान को अनंत रक्षा सूत्र अर्पित किया। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस अवसर पर भक्त उपवास रखकर भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अनुष्ठान के समय भगवान विष्णु को अनंत रक्षा सूत्र अर्पित करने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा से करने पर जीव...