अमरोहा, जनवरी 6 -- जिलेभर में सकट चौथ पर्व श्रद्धा और उत्साह संग मनाया जा रहा है। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा है। शाम में भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। चंद्रमा को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु की कामना करेंगी। सोमवार को बाजार में सकट पर्व की खरीदारी के लिए देर शाम तक लोग पहुंचते रहे। देहात के बाजार भी खरीदारों से गुलजार रहे। माघ माह में सकट चौथ पर्व मनाने का विशेष महत्व है। लोग घरों में बनाए गए तिल एवं बाजरा के लड्डू का भोग लगाएंगे। परंपरा के चलते पुत्रवती महिलाएं सकट चौथ व्रत के दिन तिल और गुड़ से विधि-विधान से पूजन करती है। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.