सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- बढ़नी। क्षेत्र के धनौरा गांव में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। समारोह की शुरुआत गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके उपदेशों और सामाजिक समानता, भाईचारे व मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला। भजन-कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से उपस्थित लोगों को संत रविदास के विचारों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती, नौशाद आलम, मंगेश यादव, वासुदेव कसौधन, शत्रुघन प्रसाद, जगदीश, जय प्रकाश, सुभाष, टाइगर, महेंद्र कुमार बौध आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.