लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। रविवार को अखण्ड ज्योति का 26 वां उत्सव महन्त प्रमोद जी महाराज के मार्गदर्शन में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती चन्द्रकला आश्रम एवं संस्कृति विद्या पीठ में गुरुकुल के बटुक ब्रह्मचारियों, आश्रमवासियों एवं आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन, अर्चन एवं हवना कराए। कार्यक्रम में आचार्य सुधीर मिश्रा, आचार्य सत्यम मिश्रा, आचार्य अनिल शुक्ला, आचार्य प्रमोद अवस्थी एवं रमित मिश्रा की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए गए। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अखण्ड ज्योति के समक्ष पूजन-अर्चन कर भंडारा करा कर प्रसाद खिलाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतुल गुप्ता, उमाशंकर महेंद्र, अशोक अवस्थी, त्रिभुवन लाल दीक्षित, सुमन वर्मा, रानी...