सहारनपुर, जनवरी 4 -- देवबंद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संगत ने गुरवाणी का श्रवण कर वाहेगुरू जी को नमन किया। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में बीते दो दिनों से चले श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद रविवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह एवं माता को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। इस दौरान श्याम लाल भारती, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, हरविंदर सिंह बेदी, मनोज सिंघल, आबाद अली, मोहित मल्होत्रा, राजपाल सिंह, संदीप सिंह, अमृत सिंह, गुरदीप सिंह, शोभा सिंह मनचंदा, डा.सुरेंद्र सोढी, रवि होरा और राजेश अजमानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...