सहारनपुर, अक्टूबर 14 -- अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। माताओं ने व्रत रखकर अपने बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की। अहोई अष्टमी पर्व पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा और दोपहर बाद महिलाओं ने अहोई की स्थापना कर कथा सुनी व पूजन किया। दिन छुपने के बाद महिलाओं ने अपना उपवास खोला। क्षेत्र में भी यह पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। अहोई अष्टमी के साथ ही लोगों ने दीवाली मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मकानों व दुकानों की सजावट का काम भी शुरू हो गया है। अहोई अष्टमी का पर्व ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलाओं ने श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। पूजन उपरान्त बायना निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.