सहरसा, फरवरी 10 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 रंगिनिया में सोमवार को क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी जियालाल मंडल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उनके पैतृक गांव स्थित स्मारक स्थल स्टेच्यू ऑफ पॉवर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। कार्यक्रम में स्व. मंडल के पुत्र पशुपति मंडल एवं पौत्र भवेश भारती ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें सच्चा जननायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. जियालाल मंडल का पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार के तहत दर्जनों जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.