बिहारशरीफ, जनवरी 24 -- पावापुरी में पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान फोटो : पावापुरी महोत्सव-पावापुरी में शनिवार को शांति धारा अभिषेक करते जैन श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर की निर्वाण भूमि श्री पावापुरी जी सिद्ध क्षेत्र में चल रहे श्री मज्जिनेन्द्र चौबीसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव के चतुर्थ दिन शनिवार को केवलज्ञान कल्याणक का आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ब्रह्म मुहूर्त से प्रारंभ हुए धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे तीर्थ क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। महोत्सव की शुरुआत सराक केशरी मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज एवं नवदीक्षित ऐलक श्री 105 सिद्धार्थ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में हुई। सुबह में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का पवित्र जलाभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.