कानपुर, नवम्बर 5 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता देव दीपावली बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। गंगा घाट सतरंगी दीपों से जगमगा उठे। महाआरती के समय काशी जैसा अद्भुत नजारा देख लोग भावुक हो गए। बाबा ब्रह्मदेव सेवा समिति ने परमट घाट पर 51 हजार दीप जलाए। सरसैया घाट समेत शहर की डेढ़ दर्जन घाटों पर ऐसा लगा जैसे तारे टिमटिमा रहे हों। घाटों पर देर रात तक आतिशबाजी भी होती रही। परमटः 51 हजार दीप जलाए, महाआरती की बाबा ब्रह्मदेव सेवा समिति ने परमट आनंदेश्वर मंदिर के घाट पर भव्य देव दीपावली मनाई। 51 हजार दीपदान किए। रंगोली बनाई गई जिसमें तुलसी जी का चित्र व गुरु नानक देव जी का चित्र श्रद्धाभाव से उकेरा गया था। । कहते हैं कि आज ही के दिन स्वर्ग में देवताओं ने दीपावली मनाई थी। यहां देव दीपावली में समाज के सभी वर्गों के लोग मौजूद थे। यह संदेश दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.