संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। योग वेदांत सेवा समिति के आयोजन में रविवार को खलीलाबाद शहर में मातृ पितृ पूजन दिवस बड़े ही धूमधाम, श्रद्धाभाव एवं संस्कारों के साथ मनाया गया। पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सैकड़ों माता-पिता पूजे गए। बच्चों ने अपने माता-पिता का विधिवत तिलक, आरती और पुष्प अर्पित कर पूजन किया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वाचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि राम जन्मभूमि से आए पुजारी दुर्गेश जी महाराज, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जनपदीय अध्यक्ष महेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अजीत कसौधन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक गोपाल जी, विनोद जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.