मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी, एक संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शाम चार बजे टाउन क्लब फील्ड से यह यात्रा भक्तिभाव से परिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई। राम भक्तों ने सर्वप्रथम सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिरस में डूब गया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद "जय सियाराम, जय सियाराम" के जयघोष के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली। यात्रा स्टेशन चौक, गंगा सागर, तिलक चौक, शंकर चौक, महंती लाल चौक, चूड़ी बाजार, बाटा चौक, नीलम चौक, थाना चौक होते हुए हेड पोस्ट ऑफिस रोड से गुजरती हुई हनुमान मंदिर तक पहुंची । जुलूस में वरीय भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद सहित कईलोग शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और ठंडा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.