गौरीगंज, जुलाई 10 -- अमेठी। संवाददाता गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व जिले भर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों व आश्रमों में गुरू पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए। शिष्यों ने अपने गुरुओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। गायत्री शक्ति पीठ अमेठी में हवन पूजन के साथ पौधरोपण किया गया। गुरु-शिष्य परम्परा की अनुपम मिसाल और श्रद्धा के पर्व गुरू पूर्णिमा पर गुरुवार की सुबह से ही गुरुओं के दर्शन और आशीर्वाद के लिए शिष्य आश्रमों व गुरुजनों के घरों में पहुंचने लगे। स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी में गुरु पूर्णिमा का पर्व वैदिक विधि विधान से मनाया गया। स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने स्वामी परमहंस की समाधि स्थल की पूजा अर्चना किया। उसके बाद हर्ष महराज ने वैदिक विधि विधान से ब्रह्मचारी महाराज की पूजा अर्चना व आरती किया। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.