गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर। मां शाकंभरी का प्राकट्य उत्सव रविवार को गोकुल अतिथि भवन में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नितेश पोद्दार द्वारा मां की ज्योत प्रज्वलन के साथ हुआ। अनीता सोंथलिया, अपर्णा अग्रवाल (पुणे) एवं मोनिका शर्मा ने मंगलपाठ और भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देवरिया से आई मां की भव्य झांकी और दुर्गमासुर वध की मनोहारी प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मां को सवामणी व छप्पनभोग का प्रसाद अर्पित किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.