लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- ग्राम पंचायत सिंगहा कला के प्राचीन श्री सिद्ध बाबा शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर में शिवलिंग खंडित होने के बाद विधिवत पुनः प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के संकल्प के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। यात्रा के दौरान पूरा गांव हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। पीले और केसरिया वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की। ढोल-नगाड़ों और भक्ति भजनों की धुनों ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। सिद्ध बाबा मंदिर में शिवलिंग के खंडित होने से भक्त काफी समय से चिंतित थे, जिसके बाद सर्वसम्मति से आचा...