गोपालगंज, फरवरी 13 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार की रात कथा वाचक पंडित योगेंद्र तिवारी ने श्रद्धालुओं को संगीतमय प्रवचन सुनाया। उन्होंने कहा कि शबरी (सेवरी) के श्रद्धा भाव और निष्कपट प्रेम ने भगवान श्रीराम को उनकी कुटिया तक आने के लिए प्रेरित किया। भगवान ने शबरी के जूठे बेर ग्रहण कर उसे माता कहकर संबोधित किया, जिससे वह धन्य हो गई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने पति के श्राप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार किया और गिद्धराज जटायू को मोक्ष प्रदान किया। विष्णु अवतार में भक्त प्रह्लाद, गणिका और अजामिल जैसे भक्तों का भी भगवान ने उद्धार किया। श्रद्धा और भक्ति से स्मरण करने पर भगवान भक्त की पुकार अवश्य सुनते हैं। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य धनंजय उपाध्याय, भजन गायक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.