लातेहार, फरवरी 15 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने अहले सुबह जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रखंड कॉलोनी शिव मंदिर, थाना टोली शिव मंदिर, बुध बाजार शिव मंदिर, नेताजी सुभाष चौक स्थित श्री विश्वनाथ शिव मंदिर, सलगी महादेव मंडा, श्री राम चौक शिव मंदिर, गायत्री मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल मंदिर, नगर ग्राम शिव मंदिर और गुलाइची धाम सहित कई मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्युत सज्जा ने माहौल को और भव्य बना दिया। शाम को गायत्री मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शिव बारात निका...