चंदौली, जनवरी 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर जीटीरोड और धर्मशाला में स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को सिख समाज-गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढ़दी कलाकार सेवा संस्था की ओर से श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन के साथ ही विधि विधान से गुरु गोविंद सिंह की पूजापाठ किया गया। इस क्रम में आयोजित लंगर में दर्जनों सभी समुदाय के लोगों ने प्रसाद चखा। इस दौरान गुरुद्वारा में आयोजित श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पंजाब से पधारे रागी जत्था भाई पवनदीप सिंह कानपुरी, हजुरी रागी जत्था भाई जयपाल सिंह, गुरु घर के ज्ञानी भाई अमरजीत सिंह एवं सन्तोष पाठक ने अपने मुखारविंद से शबद कीर्तन से संगतों को निहाल कर दिया। प्रकाश पर्व के अवसर पर सप्ताहभर से प्रभात फेरी निकाली जा र...