सहारनपुर, अक्टूबर 8 -- हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। हिंदू जागरण मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि आदि कवि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला ग्रंथ है। इसमें सेवा, समरसता, करुणा, त्याग और कर्तव्यभाव जैसे जीवनमूल्य निहित हैं। प्रांत मंत्री शिवम जोगी ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, रजत गोयल, बाबूराम सैनी, अजय सैनी, विशाल सैनी, अभिषेक कश्यप, धर्मपाल कश्यप, अनिल कुमार और महावीर शर्मा आदि रहे। अति-दलित हिताय फाउंडेशन द्वारा राकेश केमिकल के समीप भगवान वाल्मीकि चौक पर भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.