देहरादून, फरवरी 1 -- - भजन कीर्तन के साथ हुआ गुरू रविदास जी जयंती का समापन देहरादून। श्री गुरू रविदास जी की 649वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ समापन हुआ। रविवार को डीएल रोड स्थित रविदास मंदिर में हवन किया गया। जिला श्री संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास सभा समिति और अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। कार्यक्रम में भजन- कीर्तन कर सभी श्रद्धालु गुरू की भक्ति में लीन हो गए। भजन- कीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला रविदास सभा देहरादून के अध्यक्ष दिल राम रवि, महासचिव श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कमानिया, आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार, महासचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार, जय भीम सेवा संस्थान आ...